नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी।
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी।
नई दिल्ली। एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले मोटर चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर में टोल दरों में औसतन पांच फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। टोल दरों में हर साल एक अप्रैल को संशोधन होता है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के कारण बढ़ोतरी टाल दी गई थी।
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही देश की दो सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले अमूल ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके 12 घंटे बाद ही मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों बढ़ोतरी का एलान कर दिया है।
बीजिंग । चीन का चंद्रमिशन चांग ई-6 सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है। जिस जगह चीन का चंद्रयान उतरा है, वह चांद का दूरस्थ इलाका है। इस मिशन के साथ ही चीन ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाई है।
नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बहन के प्रेम विवाह से नाराज आरोपी द्वारा बहन के देवर व सास की हत्या और ननद पर हमले के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे फरार दोषी को यमुना विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी कोविड के दौरान मार्च 2021 में पेरोल लेने के बाद से फरार चल रहा था।
दिल्ली । किटी पार्टी के जरिये गृहिणियों और कारोबारी महिलाओं से संपर्क कर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला द्वाराका से सामने आया है। द्वारका की रहने वाली एक महिला जालसाज ने पीड़िताओं को अपने पति की निवेश योजनाओं में शामिल कर ठगी को अंजाम दिया।
नई दिल्ली । राजधानी में बिजली-पानी की मांग बढ़ने पर राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। आज चाणक्यपुरी के संजय कैंप और ओखला फेज 2 के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें स्थानीय लोग पानी के लिए जल बोर्ड के टैंकर के पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहीं महिला कांस्टेबल गिरकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आगरा । आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को छोटी-छोटी बात पर दंपती में विवाद हो रहा है। बात रिश्ते टूटने तक पहुंच जा रही है। शनिवार को थाना ताजगंज का एक मामला आया, जिसमें मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पत्नी ने घर छोड़ दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था।
दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यदि हर साधु, बाबा, फकीर या गुरु को सार्वजनिक भूमि पर मंदिर बनाने की अनुमति दी जाती है, तो इसके विनाशकारी परिणाम होंगे। नागा साधुओं को दुनिया से अलग-थलग रहना होता है, उनके नाम पर संपत्ति का अधिकार मांगना उनकी मान्यताओं और प्रथाओं के अनुरूप नहीं है।
लखनऊ। एनएचएआई के नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। एनएचएआई ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। वाहन चालकों से दो जून रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर नई रेट सूची चस्पा करा दी गई है।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में जून में आस्था का सैलाब फिर से उमड़ने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। श्रद्धालुओं की भीड़ के हिसाब से धाम में समिति द्वारा एक घंटे में 1800 से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही बाबा केदार के भक्त अपने अराध्य के शृंगार दर्शन रात्रि 12 बजे तक कर सकेंगे।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।