नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में रविवार से लू का एक नया दौर शुरू हो सकता है। इसके प्रभाव से पूर्वी और पूर्वी मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शनिवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन पारा चढ़ने की संभावना है।


