नई दिल्ली । कनॉट प्लेस में सैर करने व समय बिताने का एक नया स्थान बनकर तैयार है। एनडीएमसी ने एक अनूठी पहल के तहत यहां पालिका बाजार की छत पर टेरिस गार्डन बनाया है। यह गार्डन यहां बने सेंट्रल पार्क व चरखा पार्क से कम नहीं है। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और बागवानी का अद्भुत कार्य किया गया हैं।


