नई दिल्ली । पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पश्चिम में राजस्थान, मध्य भारत में मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में ओडिशा और झारखंड में भी झमाझम मेघ बरस रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश ने 36 घंटों में 47 लोगों की जान ले ली।


