नई दिल्ली । शाहदरा की गीता काॅलोनी में शनिवार शाम एक युवक ने ससुराल जाकर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने अपनी सास और बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। बाद में पत्नी की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


