नई दिल्ली । दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का एक गैंग सक्रिय है। इस गैंग की महिलाएं वाहन चालकों से मदद मांगने के बहाने उन्हें रोकती है और फिर उनके गहनों पर हाथ साफ कर देती हैं। दिल्ली में ऐसी दो वारदात सामने आने के बाद पुलिस टीम सतर्क हो गई है और महिलाओं की तलाश में जुट गई है।


