नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत टनल में बाइक फिसलने की वजह से हुई है। हादसा प्रगति मैदान टनल के अंदर हुआ है।


