नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा है। खास बात ये है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बारहवीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया रिजल्ट से 9.01 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा है। खास बात ये है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बारहवीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया रिजल्ट से 9.01 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली । इस साल 1 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच, 101,164 वाहन चालकों को उनके वाहनों को प्रदूषण-उत्सर्जन जांच (पीयूसी) प्रमाणपत्र के बिना चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया। जिससे पता चलता है कि हर घंटे 35 वाहन चालक इस उल्लंघन के लिए पकड़े गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा साझा किए गए तुलनात्मक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के बीच अलगाववादी समर्थकों ने एक बार फिर दिल्ली का माहौल खराब करने की कोशिश की है। रविवार दोपहर दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर नारे लिखे हुए थे।
नई दिल्ली। मानसून से पहले वर्षा जल को संचित करने वाले एमसीडी की ओर से तैयार किए गए सभी 258 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरुस्त किए जाएंगे। सिल्ट और मिट्टी से ढके हुए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई कर फिर से गड्ढे में सबसे नीचे मोटे पत्थर (कंकड़), बीच में मध्यम आकार के पत्थर (रोड़ी) और सबसे ऊपर बारीक रेत या बजरी, कपड़ा, डालकर इन्हें तैयार किया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली में आज मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा और लोगों को सूरज की तपिश से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों में बम होने की सूचना पर जांच करने पहुंची डॉग व बम स्क्वॉड की टीम को देखकर तीमारदार सहम उठे। हालांकि, पुलिस ने सभी को रूटीन जांच होने की बात कहकर धैर्य बनाए रखने को कहा। रविवार की छुट्टी होने के कारण अस्पताल में काफी कम भीड़ थी। भर्ती मरीज के अलावा तीमारदार ही अस्पताल में थे।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ महरौली और पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में रोड शो किया। लोगों के समर्थन को देखकर केजरीवाल भी भावुक हो गए। महरौली में उन्होंने कहा कि मैंने आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए और बिजली-पानी मुफ्त किया। इस वजह से मुझे जेल भेज दिया। जेल में इंसुलिन बंद कर दी।
नई दिल्ली। दिल्ली के वन एवं वन्य जीव विभाग ने टोल फ्री नंबर बंद होने के बाद अपना वैकल्पिक ग्रीन लाइन नंबर जारी किया है। इसके लिए वन विभाग ने नौ वन रक्षकों की तैनाती की है। यह सभी रक्षक वन विभाग के मुख्यालय में तैनात हैं। जोकि 24 घंटे वन व वन्य जीव विभाग से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करेंगे और उनका निवारण भी करेंगे।
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में धूल भरी आंधी के साथ 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। हालांकि, सूरज अपने तेवर दिखाएगा, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में एक बार फिर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को झटका लगा है। सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। इससे पहले बीती तीन मई को उच्च न्यायालय ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से आबकारी नीति मामले में जमानत की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने दक्षिण दिल्ली में प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल में चल रहे अवैध कसीनों खुलासा कर पांच आयोजकों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। कसीनो कई महीनों से चल रहा था। आरोपियों ने होटल में दो कमरे ले रखे थे और एक दिन का 55 हजार रुपये किराया देते थे। आरोपियों से 9.25 लाख रुपये, 160 कैसीनो टोकन, 16 पासे और 16 ताश की गाड्डियां बरामद की गई हैं।
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए राजनीतिक पार्टियां व कार्यकर्ता ईको फ्रेंडली (पर्यावरण अनुकूल) झंडों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। बाजार में इन झंडों की खूब मांग है। दुकानदारों का दावा है कि ये झंडे करीब एक से डेढ़ महीने में तेज धूप और पानी में गलकर खुद ही नष्ट हो जाएंगे।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।