नई दिल्ली । ग्रेटर नोएडा कोर्ट में सीसीटीवी कैमरों का रखरखाव न होने और कैमरों के काम नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। इसी कोर्ट में बीते दिनों वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया से मारपीट हुई थी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने उस रिपोर्ट पर गौर किया, जिसमें उल्लेख था कि बार-बार पत्र लिखने के बावजूद सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे फुटेज संरक्षित नहीं कर सकते।


