नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल के भीतर द डेविल क्लब में गोली चलने की वारदात के मामले में मयूर विहार थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। वारदात की जानकारी छिपाने के मामले में मयूर विहार थाना प्रभारी नरेंद्र चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।


