नई दिल्ली। राजनिवास अब सोशल मीडिया प्रबंधन भी करेगा। उपराज्यपाल सचिवालय इसके लिए एक सोशल मीडिया एजेंसी की नियुक्ति करेगा, ताकि आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को निपटाया जा सके। कानून व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था भी बेहतर हो सके। इसके साथ ही नालों की सफाई, यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण का फीडबैक मिल सके।


