नई दिल्ली। गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का नरेला में तैयार होने वाला नॉर्थ कैंपस अगले साल तक बनकर तैयार हो सकता है। कैंपस निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को नरेला में 22 एकड़ जमीन आवंटित हो चुकी है। यह नया कैंपस दिल्ली @ 2047 ए ग्लोबल नॉलेज एजुकेशन हब के विज़न पर तैयार होगा। इसके निर्माण संबंधी कार्य को देखने के लिए विश्विद्यालय ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर की नियुक्ति भी कर दी है।


