जम्मू । जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके के भटोडी और मुआर इलाके में आतंकियों ने देर रात सेना के कैंप पर फायरिंग की। सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों को ढेर करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके को घेराबंदी की गई है।


