प्रयागराज। मौनी अमावस्या का महास्नान बुधवार को है, लेकिन दो दिन पहले ही स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मौनी अमावस्या के पहले ही अनुमान से ज्यादा भीड़ आ जाने के चलते प्रयागराज जंक्शन पर तय समय के पहले ही वनवे लागू कर दिया गया है।
प्रयागराज। मौनी अमावस्या का महास्नान बुधवार को है, लेकिन दो दिन पहले ही स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मौनी अमावस्या के पहले ही अनुमान से ज्यादा भीड़ आ जाने के चलते प्रयागराज जंक्शन पर तय समय के पहले ही वनवे लागू कर दिया गया है।
लुधियाना । बाबा श्री अमरनाथ बर्फानी की पवित्र गुफा के बाहर का सारा नजारा आने वाले समय में नए स्वरुप में दिखेगा। पवित्र गुफा के बाहर का सारा ढांचा नया बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लुधियाना के आर्किटेक्ट नवल कुमार ने इसका डिजाइन तैयार किया है।
बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया। इससे 80 से अधिक श्रद्धालु नीचे दबने से घायल गए। मौके पर भगदड़ मच गई। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रयागराज । डिजिटल कुंभ लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। रोजाना सात से आठ हजार लोग इसका आनंद उठा रहे हैं। अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग डिजिटल कुंभ देख चुके हैं। शनिवार को तकरीबन आठ हजार श्रद्धालु पहुंचे। इसमें से कई श्रद्धालुओं ने कहा कि भैया, ऐसे लग रहा है कि जैसे समुद्र मंथन के समय हम मौजूद हैं। डिजिटल दीप दान भी लोगों का खूब लुभा रहा है।
बरेली । महाकुंभ के अरैल क्षेत्र में कॉटेज बुकिंग के नाम पर बरेली के व्यवसायी से 53 हजार रुपये ठग लिए गए। ठग ने उन्हें परमार्थ कुंभ कॉटेज के नाम पर फर्जी बुकिंग लेटर भी भेजा। व्यवसायी ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
जम्मू । पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में आग लग गई है। आग की लपटों को बुझाने के लिए तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा गया। वन विभाग की टीम के लोग आग बुझाने के साथ-साथ उसे आगे बढ़ने से रोकने का भी प्रयास कर रहे हैं।
लखनऊ । परिवहन विभाग द्वारा मौनी अमावस्या पर्व पर 1000 अतिरिक्त बसें चलाएगा, ताकि महाकुंभ स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। परिवहन निगम ने मौनी अमावस्या पर 7000 बसों के संचालन की योजना पहले से ही की थी। मौनी अमावस्या पर आने वाले काफी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
आगरा । आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार के कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद दूसरी लाइन में जाकर ट्रक से भिड़ गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
प्रयागराज । दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ पहुंचेंगे। जहां त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। लेटे हनुमान जी के मंदिर जाएंगे। जुना अखाड़ा के संतों से मुलाकात भी करेंगे।
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस्राइल को 2,000 पाउंड के बम भेजने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले पूर्व की बाइडन सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। बाइडन सरकार ने गाजा में आम नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए शक्तिशाली बम इस्राइल भेजने पर रोक लगा दी थी। फिलहाल गाजा में युद्धविराम है।
चेन्नई । तमिलनाडु में चेन्नई जाने वाली एक निजी एयरलाइन को रविवार को बम की धमकी दी गई। जांच के बाद यह अफवाह साबित हुई। हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कोच्चि से करीब 85 यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट की यहां उतरने पर गहन जांच की गई। उन्होंने बताया कि कोई विस्फोटक नहीं मिला।
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे। रेमो और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने यहां पहुंचकर न सिर्फ संगम में डुबकी लगाई बल्कि महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज जी से आशीर्वाद दिया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।