लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र घायल हो गए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र घायल हो गए।
लोहरदगा । झारखंड के लोहरदगा शहर के मिशन चौक के पास शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
कोटपूतली-बहरोड़ । कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और संदिग्ध पंजीकरण के आधार पर संचालित की जा रही एक स्कूल बस के मामले में स्कूल संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा राशि से जुड़े गबन और अनियमितताओं के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। इस जांच की रिपोर्ट अब शासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार में रविवार सुबह तीन वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय बच्चा घर में था, जबकि उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे।
जम्मू । खीर भवानी मेला आज शुरू हो रहा है। मेले और अमरनाथ यात्रा -2026 के मद्देनजर गांदरबल पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारु यात्रा का अनुभव मिल सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर नाकों, गश्त और वाहन जांच को तेज कर दिया गया है।
जम्मू । सुरक्षा बलों और सेना के लिए रक्षा उपकरण (हथियार) बनाने वाली कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अपराध शाखा ने पंजाब से तीन लोगों को दबोचा है। आरोपी खालिस्तानी और गैंगस्टर गठजोड़ के नाम से पीड़ित को धमकाकर रंगदारी मांग रहे थे।
करौली । सियासी कार्यक्रमों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी ने अब कांग्रेस को राजस्थान में नई उम्मीद नजर आ रही है। कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम में मिले रेस्पांस के बाद अब राजस्थान कांग्रेस ने इस अभियान को पूरे राजस्थान में शुरू करने का फैसला लिया है।
जम्मू । आगामी अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर पुलिस प्रमुख वी. के. बिर्डी ने सुरक्षाबलों को सतर्क रहने और उच्च स्तर की परिचालन तैयारियों को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा या लॉजिस्टिक चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
रोहतक । रोहतक के महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने चार गोलियां चला दी। दो गोली कार्यालय के मुख्य दरवाजे के शीशे के आर-पार हो गई, जबकि दो एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गई।
बदायूं । यूपी के बदायूं में वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर नौली हरनाथपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी वजीरगंज लाया गया, बाद में क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। चुनाव के बाद जीतकर आने और लगातार शासन करने वाले प्रधानमंत्रियों के मामले में मोदी अब संयुक्त रूप से पीएम नेहरू के साथ हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।