नई दिल्ली । पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को परखने के लिए पूरी तरह तैयार है। पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास होने जा रहा है। इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल 24 फरवरी को होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 27 फरवरी को आयोजित होगा। हालांकि, अभ्यास शुरू होने से पहले वायुसेना के सामने एक चुनौती आ गई है।


