नई दिल्ली । पिछले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश के बाद अब गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है।


