नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक घरेलू सहायिका सुखवती ने 82 साल की बुजुर्ग मालकिन के घर से लाखों के गहनों की चोरी कर ली। चोरी करने के दौरान उसने कोई सुराग नहीं छोड़ा था, लेकिन पति की एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक घरेलू सहायिका सुखवती ने 82 साल की बुजुर्ग मालकिन के घर से लाखों के गहनों की चोरी कर ली। चोरी करने के दौरान उसने कोई सुराग नहीं छोड़ा था, लेकिन पति की एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
नई दिल्ली । आजादपुर मंडी में अब चलते ट्रकों का वजन हो जाएगा। इसके लिए कृषि उपज विपणन समिति ने स्मार्ट वेट इन मोशन सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस तकनीक से मंडी में हेराफेरी रोकने, राजस्व बढ़ाने, ट्रकों की लंबी लाइन खत्म करने और ब्लैकलिस्ट वाहनों पर नजर रख सकते हैं।
अहमदाबाद। मुंबई इंडियंस की गुजरात टाइटंस पर 99 रनों की जीत में जितना योगदान शतकवीर तिलक वर्मा का रहा, उतना ही अश्विनी कुमार का भी है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए इस युवा गेंदबाज ने गुजरात के बल्लेबाजी क्रम की कमर ऐसी तोड़ी कि टीम फिर इस मुकाबले में उबर ही नहीं सकी।
नई दिल्ली । सीबीआई ने साइबर अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए असम की राजधानी गुवाहाटी से एक अहम साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। उसने अवैध तरीके से 10,000 से अधिक सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उबैद उल्लाह पिछले साल अगस्त से फरार था और उसे रविवार तड़के पकड़ा गया।
बर्लिन । जर्मनी के मोर्स शहर के ड्यूसबर्ग इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि एक पिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और अब समय से पहले ही लू ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सोमवार को लोगों को अप्रैल के महीने में जून वाली गर्मी महसूस हुई। तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया।
तरावड़ी । राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित तरावड़ी-शामगढ़ के बीच फ्लाईओवर पर कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से श्रद्धालुओं की दो बसों सहित नौ वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तरावड़ी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
बठिंडा । बठिडा जिले के मौड़ क्षेत्र के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत महिला साइंस टीचर के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गणित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विकासनगर । दो दिन से लापता युवक का शव आज डाकपत्थर क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल के पास नदी में फंसे एक ट्रक से मिला है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, युवक 17 अप्रैल से लापता था। सर्चिंग अभियान में भी उसका सुराग नहीं मिला।
नई दिल्ली । इन दिनों तापमान बढ़ने से दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली में 20 से 25 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहने की आशंका है।
नई दिल्ली । मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के एक कमरे में महिला का शव मिला। मृतका की शिनाख्त अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी तान्या (19) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से महिला का पति फिरोजाबाद, यूपी निवासी शंभु यादव (23) फरार बताया जा रहा है।
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। इसका मकसद दिल्ली को चिप डिजाइन, रिसर्च, पैकेजिंग और हाईटेक उद्योगों का बड़ा केंद्र बनाना है। इससे तकनीक के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नौकरियों के अवसर मिलेंगे जिससे युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।