शिमला । हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अक्तूबर में ही प्रदेश के कई इलाकों में दिसंबर जैसी ठंड महसूस होने लगी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


