देहरादून । देहरादून प्रेमनगर के मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। दो महीने पहले ही फ़रवरी में दोनों की शादी हुई थी। रविवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है।


