बंगलूरू । कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में 9 जनवरी को हुई 14 लाख रुपये की चोरी के आरोप में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 181 ग्राम सोने के बिस्किट, 33 ग्राम चांदी के गहने और एक बंदूक बरामद की है। आरोपी इतना शातिर है कि कई अभिनेत्रियों से उसके संबंध हैं और पूर्व में उसने चोरी के पैसों से अपनी प्रेमिका के लिए तीन करोड़ रुपये का बंगला भी बनवाया था।


