मुरादनगर। ट्यूटर ने ट्यूशन पढ़ने आई कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर चाकू से गोदकर मारने की धमकी दी। मामला दो दिन पहले का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादनगर। ट्यूटर ने ट्यूशन पढ़ने आई कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर चाकू से गोदकर मारने की धमकी दी। मामला दो दिन पहले का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को पर्ची बनाने व दवाएं लेने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल में पर्ची बनाने व दवा काउंटर को दो से तीन गुने तक बढ़ा दिए गए हैं।
नई दिल्ली । गुलाबी बाग के किशनगंज में ट्रांसपोर्ट कंपनी में चार करोड़ की डकैती की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में कंपनी के पूर्व चालक समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 1.15 करोड़ रुपये और वारदात में इस्तेमाल आई-10 कार बरामद की है।
दिल्ली । हर बार की तरह स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं। पिछले सप्ताह अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद इस बार सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता किया जा रहा है। लाल किले की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है।
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने हल्के वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 26 जुलाई की रात 12 बजे डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। 26 जुलाई की रात से गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर सभी हल्के वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा।
दिल्ली। भाजपा की केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा दिल्ली की झुग्गियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। आप के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में 2014 से सातों सांसद भाजपा के हैं। इन 11 सालों में इन्होंने कोई काम नहीं किया है और अब ये लोग दिल्ली को तोड़कर बर्बाद करने में लगे हुए हैं।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित करने की योजना के तहत बारहवीं कक्षा के लिए दूसरी बार परीक्षा जून में आयोजित की जा सकती है। अभी तक एक बार फरवरी-मार्च में परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया। टर्मिनल-2 के फूड कोर्ट एरिया में बुजुर्ग शिथिल होते देख वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर उसे सीपीआर देने लगी। पांच मिनट तक लगातार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने के बाद उन्हें होश आया और उस उस शख्स की जान बच गई।
नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक बारिश आया नगर में दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली। पंजाबी बाग में अगस्त और ग्रेटर कैलाश में अक्तूबर तक मल्टीलेवल ऑटोमेटेड कार पार्किंग शुरू हो जाएगी। दोनों जगहों पर कुल मिलाकर 600 से ज्यादा कारें खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा मादीपुर में 276 कारों के लिए एक मल्टीलेवल ऑटोमेटेड पार्किंग बनाने का काम जल्द शुरू होगा।
दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था का विस्तार किया है। पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर घरेलू यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब यह अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली। लाओस और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से संबंधित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली से चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।