नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बिगड़ गए।


