दिल्ली । पीयूसी शुल्क में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार को भी पेट्रोल पंप स्थित प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसी) बंद रहे। दिल्ली सरकार फिलहाल पेट्रोल पंप संचालकों की मांग के अनुरूप जांच दरों में बढ़ोतरी करने को तैयार नहीं है।
दिल्ली । पीयूसी शुल्क में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार को भी पेट्रोल पंप स्थित प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसी) बंद रहे। दिल्ली सरकार फिलहाल पेट्रोल पंप संचालकों की मांग के अनुरूप जांच दरों में बढ़ोतरी करने को तैयार नहीं है।
दिल्ली। दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम नाम से मंदिर बनाने पर उत्तराखंड में विरोध होने के मद्देनजर एक नया मोड़ लिया है। मंदिर बनाने वाली संस्था ने विवाद से बचने और शांति बनाए रखने के लिए मंदिर का नाम बदलने का निर्णय लिया है। संस्था की ओर से जल्द ही मंदिर का नया नाम दिया जाएगा।
नई दिल्ली । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मींदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो उठी है। 15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
नई दिल्ली । राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर सोमवार से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) नहीं बनेंगे। इसका संचालन करने वाले दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) का दावा है कि 2011 के बाद से पीयूसी दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस वजह से इसका संचालन करना आर्थिक रूप से मुश्किल हो रहा है।
नई दिल्ली। चिराग दिल्ली के मिलेनियम पार्क में चिल्ड्रन पार्क बनाया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के प्ले स्टेशन होंगे। यहां स्विंग और फन स्लाइडर पर बच्चे धमाचौकड़ी मचाएंगे। फाइबर व मेटल से निर्मित हाथी, घोड़े, जिराफ, मेढक, छिपकली, शेर, खरगोश, तितली व चिड़ियों की प्रतिकृतियां भी होंगी, जो पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के साथ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगी।
नोएडा। नोएडा के लॉजिक्स मॉल में आग लगने की खबर है। आग लगने पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पूरे मॉल को खाली कराया गया है। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे हैं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।
दिल्ली । सरकारी स्कूलों के पांच हजार से अधिक शिक्षकों का एक ही दिन में ट्रांसफर कर दिया गया है। यह ऐसे शिक्षक हैं जो कि एक स्कूल में दस वर्ष या उससे अधिक समय से पढ़ा रहे थे। सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षा सचिव को पत्र जारी कर इस फैसले को वापस लेने को कहा था।
नई दिल्ली । एमबीबीएस में दाखिले के लिए एक युवक नीट की तैयारी करते-करते साइबर ठग बन गया। उसने साथी के साथ मिलकर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक युवक से छह लाख ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद आरोपी और रकम निवेश करने की बात करने लगा।
नई दिल्ली । लुटियन की दिल्ली में अब हर इमारत पर सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। बिल्डिंग प्लान में इसका प्रावधान होने के बाद ही नई इमारत का नक्शा पास होगा। वहीं, पुरानी इमारतों से सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावना का पता लगाने के लिए विस्तृत सर्वे होगा। बुधवार को एनडीएमसी की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
नई दिल्ली। चांदनी चौक में लगातार हो रही लूटपाट और चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए ज्वेलर्स एसोसिएशन ने एक नई पहल की है। रोजाना कई सौ करोड़ रुपये का कारोबार करने वाले इस मार्केट की सुरक्षा के लिए एसोसिएशन ने अब एक निजी जासूस रखा है।
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार एक महीने के अंदर मोहल्ला बस योजना शुरू करने के लिए तैयार है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बस के स्वीकृत प्रोटोटाइप के निरीक्षण के लिए एक समिति का गठन किया है। यह योजना लगभग 2,180 नौ-मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की है ताकि आस-पास या फीडर बस सेवाएं दी जा सकें।
नई दिल्ली। पूरे देश में मेट्रो लाइन पर बारिश के बेशकीमती पानी के संरक्षण के लिए जरूरी उपाय करने का आदेश एनजीटी ने दिया है। दिल्ली मेट्रो की लाइनों पर बारिश के पानी की बर्बादी के मामले में यह आदेश एनजीटी ने पूरे देश की मेट्रो कंपनियों को दिया है। वहीं दिल्ली मेट्राे ने 31 अगस्त तक सभी वर्षा जल संचयन के लिए बने पिट को उपयोगी बना देने के लिए कहा है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।