नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने वार्षिक प्रतिवेदन में बताया कि आरएसएस के प्रयास से गुजरात के बन्नी इलाके में वाढा हिंदू समुदाय ने फिर से अपनी परंपराएं अपनाईं। मंदिर निर्माण, शिक्षा और सामूहिक विवाह के आयोजन से जीवन स्तर सुधारने की पहल हुई। पश्चिमी कच्छ के पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र के मुस्लिम बहुल बन्नी इलाके से जुड़े वाढा हिंदू समुदाय दशकों से अपने धर्म से जुड़ी परंपरा, पूजा


