नई दिल्ली । सोमालिया के तट से एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है। हाइजैक किए गए जहाज के क्रू सदस्यों में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारतीय नौसेना स्थिति पर नजर रखे हुए है। खबर के अनुसार, हाइजैक किया गए जहाज का नाम एमवी लीला नॉरफोल्क है और इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा है।