चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। होली से भरमौर पहुंचने के लिए ये सुगम रास्ते पर बन रहे पुल की क्षतिग्रस्त होने से लोनिवि को लाखों की चपत लगी है। वहीं, दो पंचायत के लोगों की आस पर भी पानी फिर गया है।
भरमौर विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने बताया की भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रत होकर पुल का सामान रावी नदी में जा पहुंचा है।


