कानपुर । कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत मे गाड़ दिया। परिजन पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे है। मजदूर पिता के मुताबिक उनकी 11 वर्षीय बेटी पांचवी की छात्रा है। वह सोमवार शाम बकरी चराने खेत गई।


