कटड़ा । धर्मनगरी सहित भवन में बुधवार को दिनभर सूरज और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। शाम को ठंडी हवा चलती रही, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देश के कोने-कोने से दर्शनों को आए भक्त दिनभर भवन की तरफ मां के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान रहे।
कटड़ा । धर्मनगरी सहित भवन में बुधवार को दिनभर सूरज और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। शाम को ठंडी हवा चलती रही, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देश के कोने-कोने से दर्शनों को आए भक्त दिनभर भवन की तरफ मां के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान रहे।
देहरादून। देहरादून नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
नई दिल्ली । भारतीय स्टेट बैंक ने अभी तक चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी नहीं दी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए एसबीआई को 6 मार्च तक की डेडलाइन दी थी।
नई दिल्ली। बुधवार की रिकॉर्ड बढ़त के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार में सपाट शुरुआत हुई। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाजार अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में सफल रहा। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स अपने नए शिखर 74,245.17 पर पहुंचा।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में नोएडा एसटीएफ ने दिल्ली से एक पूर्व वायु सेवा के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पेपर लीक मामले में शामिल था और इससे एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। सीएनजी 2.50 रुपये कम हो गई है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सीएनजी के दाम कम हो गए हैं। नई कीमतें सात मार्च को सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी।
नई दिल्ली । हाईकोर्ट ने भाजपा के सभी सातों विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि विधायकों को नियमों से अधिक सजा दी गई। बजट सत्र के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण को बाधित करने के आरोप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विधायकों को निलंबित किया था।
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने कई लोगों को गोली मारने वाले शातिर बदमाश बिंदापुर निवासी शिवम (25) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठे वरिष्ठ अधिकारी इसे बड़ी कामयाबी बता रहे हैं।
नई दिल्ली । मजनू का टीला स्थित हिंदू शरणार्थी कैंप को हटाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के नोटिस जारी किया है। इससे पाकिस्तान से आए 160 हिंदू परिवारों पर आशियाने का संकट गहरा गया है। शरणार्थियों को बृहस्पतिवार तक जगह खाली करने का आदेश दिया गया है।
लखनऊ । सरकार के निर्देश पर प्रदेश के अवैध मदरसों की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें करीब 13 हजार अवैध मदरसों को बंद कराने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट के आधार पर अब मदरसा बोर्ड कार्रवाई करने की तैयारी में है।
सना । अदन की खाड़ी में बुधवार को एक व्यापारिक जहाज पर हूतियों के मिसाइल हमले में तीन नाविकों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में चार अन्य घायल भी हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट में ब्रिटेन और अमेरिका के अधिकारियों के हवाले यह जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में केवाईसी को लेकर हुई गड़बड़ियों के बाद बैंकों ने अब सख्त रुख अपना लिया है। खबर है कि केवाईसी प्रक्रिया को मजबूत करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत बैंक खातों और खाता धारकों की पहचान की जाएगी।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।