ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 10-15 साल की पांच नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया है।
ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 10-15 साल की पांच नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया है।
देहरादून। उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के लालकुआं डिपो चार व पांच में करोड़ों रुपये के घपले का मामला सामने आया है। निगम की विशेष आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया है कि डिपो में लकड़ी की अवैध निकासी, गबन और वित्तीय अनियमितता की गई है। वन मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक प्रकरण की एसआईटी से जांच कराई जा रही है।
आगरा । आगरा के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में बुधवार रात नर्सिंग छात्रा सेजल (22) का शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना है। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप पर मच गया। टिशू पेपर पर बम लिखा था। बताया जा रहा है कि घंटों छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला है।
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने अभियुक्त को अपनी गिरफ्तारी का आधार जानने को मौलिक और वैधानिक अधिकार करार देते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 20, 21 और 22 के तहत मिले जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार सबसे पवित्र मौलिक अधिकार हैं।
नई दिल्ली । पद्मश्री लेखिका और कहानीकार मालती जोशी का बुधवार को 90 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने बेटे, साहित्यकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी के आवास पर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा।
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी।
सारण । छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव स्थित एक मदरसा में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसमें मदरसा के मौलाना और उनका छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की गूंज आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।
वडोदरा। गुजरात के पोइचा में नर्मदा नदी में एक ही परिवार के सात लोगों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर को यह लोग नर्मदा नदी में तैराकी करने आए थे। हालांकि, यहां तेज बहाव में सातों लोग डूब गए। इस घटना के बाद एनडीआरएफ और वडोदरा दमकल की टीम लोगों को खोजने की कोशिश में जुटी है।
कान फिल्म फेस्टिवल 2024 का शानदार आगाज हो चुका है। दुनिया भर के सितारे 14 से लेकर 25 मई 2024 तक फ़्रांस में एकत्रित होकर सिनेमा का जश्न मनाएंगे। आइए आज हम आपको कान फिल्म फेस्टिवल 2024 के आगाज के बारे में बताते हैं। आखिर इस समारोह में कौन से सितारे हुए और किनकी अनुपस्थिति ने दर्शकों को निराश किया।
वाराणसी।वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना के बकरियाकुंड इलाके में मंगलवार रात साबिर (29) के पेट में बीयर की बोतल से वारकर हत्या कर दी गई। जैतपुरा थानाध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ पड़ताल कर रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के लिए शव को ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया गया है।
नई दिल्ली । राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को इंसाफ देने की मांग करते हुए मंगलवार को एमसीडी के सदन में भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया। ऐसे में मेयर ने सिर्फ दो मिनट में सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल से हुई अभद्रता के मामले में भाजपा ने सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।