नई दिल्ली । दक्षिणी राज्यों- आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से टमाटर की आपूर्ति बढ़ने से आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतों में नरमी की उम्मीद है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, अगर भारी बारिश से आपूर्ति शृंखला बाधित नहीं होती है तो आगामी हफ्तों में इसमें कमी आ सकती है।


