नई दिल्ली । फर्श बाजार के भीकम सिंह कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सोनी उर्फ सोनिया (34) के रूप में हुई है। पति ने पड़ोसी दंपती पर झगड़ा करने के दौरान वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। वहीं पीसीआर कॉल में पिता पर हत्या का आरोप लगाने से मामला संदिग्ध हो गया है।


