वाराणसी। वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों एक के बाद एक कर गहरे पानी में गए, जिससे डूब गए। सभी युवक चंदौली के रहने वाले थे। काशी भ्रमण करते हुए देर रात में वे रानी घाट पहुंचे थे।


