दिल्ली। पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली के मौजूदा और पूर्व विधायकों, पार्षदों एवं एमसीडी अधिकारियों से उनकी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक कराया जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश और रजिस्ट्रार से सार्वजनिक अपील की है।


