नोएडा। नोएडा जिले के डूब क्षेत्र में रजिस्ट्री की अनुमति मिलने के बाद बिजली कनेक्शन देने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने डूब क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस मामले में चार सितंबर को प्रदेश स्तर पर वार्ता होगी जिसमें डूब क्षेत्र में कनेक्शन देने पर सहमति बनने के आसार हैं।


