लखनऊ । इंदिरा नगर के तकरोही में मंगलवार रात 16 साल के किशोर ने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। ममेरे भाई पर भी फायर झोंका तो उसके बाएं हाथ पर गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।


