दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था का विस्तार किया है। पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर घरेलू यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब यह अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी।


