मथुरा, राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के उप्र प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में "रोजगार दो , सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा 3 अप्रैल को आगरा से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल को मथुरा में एक जनसभा के साथ संपन्न होगी।
पार्टी के पूर्व मथुरा जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर हिस्सा लेंगे। रोजगार दो - सामाजिक न्याय दो के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर के यह संजय सिंह जी की उत्तर प्रदेश में चौथी पदयात्रा है। सर्वप्रथम अयोध्या सरयू तट से प्रयागराज संगम तट की सफल यात्रा संपन्न हुई, इसके बाद रामपुर से अमरोहा तक वोट बचाओ, संविधान बचाओ यात्रा तथा इससे अगली यात्रा मिर्जापुर से सारनाथ वाराणसी तक संपन्न हुई। सभी यात्राओं में जनता का भारी समर्थन मिला। इसी उत्साह के साथ आगरा से मथुरा तक यह यात्रा रोजगार की तलाश में निराशा बैठे बेरोजगारों को एक भरोसा दिलाएगी तथा बेरोजगारों को रोजगार न मिलने तक₹10000 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिए जाने की मांग के साथ-साथ समाज के शोषित उत्पीड़न एवं सामाजिक न्याय से वंचित वर्गों को ताकत प्रदान करेगी।


