मथुरा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो यात्रा का आज मथुरा नगर निगम क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
सांसद संजय सिंह जी के स्वागत के लिए नरसीपुरम में स्थित दाऊजी बस स्टैंड पर 1 घंटे से ज्यादा उनके स्वागत में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में बड़े उत्साह के साथ खड़े रहे। संजय सिंह जी के आने पर पूरा वातावरण में संजय सिंह जिंदाबाद, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, रोजगार तुमको देना होगा, देना होगा-देना होगा, सामाजिक न्याय दो न्याय तुमको देना होगा, बेरोजगारों को रोजगार दो वरना 10000 दो, के गगनभेदी नारे गूंजने लगे। सड़क पर फल आदि की लगी रेड़ी, छोटे वाहन वाले, छोटे दुकानदार उनके आगमन पर एक साथ स्वागत के लिए टूट पड़े। हाथों में माला पटुका साफा आदि लिए लोगों में जवानों से लेकर 85 साल तक के बुजुर्ग शामिल थे। रिफाइनरी के सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
यात्रा में संजय सिंह जी के साथ दिल्ली के चार बार के विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार दिल्ली विधायक अनिल झा, पूर्व विधायक एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश दिलीप पांडे, निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह, निवर्तमान महासचिव दिनेश सिंह पटेल, पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, किसान प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कमांडो, यूथ विंग प्रांतीय अध्यक्ष पंकज अवाना, महिला विंग प्रांतीय अध्यक्ष नीलम यादव, मुख्य प्रवक्ता वंश राज दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, अजीत त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी, ब्रज प्रांत अध्यक्षा हृदेश चौधरी, मथुरा जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव आदि बड़े नेता पदयात्रा में आगे चल रहे थे। पटुवा, माला एवं साफा पहनाकर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज, इंडियन ऑयल मथुरा रिफायनरी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं कर्मचारी संघ के पूर्व वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह, तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी, यूथ विंग राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य आदेश शर्मा, पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं सेवा निवृत अधिकारी बुंदा खान, मथुरा रिफायनरी सीटू यूनिट के सेवानिवृत्ति नेता सुघड़ सिंह अध्यक्ष श्रीनाथ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नमो नारायण, रमेश सिंघल, सेवानिवृत अधिकारियों नेता नत्थी सिंह, योगेंद्र चूड़ामणि, राधेश्याम मोहम्मद हाशिम आशीष सैनी दिनेश चौधरी आदि ने जोरदार स्वागत किया।


