17 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज का दूसरा भाग पुष्पा 2 द रूल की रिलीज का हर एक अल्लू अर्जुन का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पुष्पा 2 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पिछली फिल्म की तरह ही एक सिजलिंग और हॉट आइटम सॉन्ग होने की बात काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस बार पुष्पा 2 द रूल में अल्लू के साथ कौन सी अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेगी।


