राजकोट । विश्व चैंपियन भारतीय टीम टी-20 में इंग्लैंड पर पिछले आठ सालों से चला आ रहा वर्चस्व बनाए रखने के लिए मंगलवार को तीसरे टी-20 में उतरेगी। 2-0 की बढ़त लिए भारतीय टीम राजकोट में जीतती है तो 3-0 की बढ़त के साथ पांच मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। ऐसा होता है तो भारत टी-20 में इंग्लैंड से लगातार पांचवीं सीरीज जीतेगा।


