रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक कथित रूप से गलत साइड से ओवरटेक करते हुए एक शादी समारोह में घुस गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुल्तानपुर इलाके में हुआ।


