भोपाल । मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल जारी है। संयुक्त किशान मोर्चा के नेतृत्व में किसान भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर डेरा जमाए हुए हैं।
वहीं, आंदोलन के चलते स्कूलों पर असर पड़ा है। रोड ब्लॉक वाले इलाकों में आज छुट्टी कर दी गई है।
3सीएम हाउस तक पहुंचने के लिए किसान लगातार रणनीति बना रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और पुलिस की घेराबंदी के बीच किसान अलग-अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की योजना तैयार कर रहे हैं। किसान नेता गजेंद्र सिंह जाट ने कहा कि अगर सरकार हमें इस तरह रोकेगी, तो किसान भी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने के नए तरीके तलाशेंगे। हम आज हर हाल में सीएम हाउस पहुंचेंगे। हमारी मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन और सीहोर से बड़ी संख्या में किसान आज भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद किसान संगठन आंदोलन की आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे। किसानों ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का एलान किया है।


