जबलपुर जबलपुर महाकुंभ से लौट रही लोगों से भरी एक ट्रेवलर को जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हैं। ट्रेवलर सवार सभी लोग आंधप्रदेश के निवासी हैं।
मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रेवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रेवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर के नेशनल हाइवे 30 पर सुबह करीब आठ बजे हुआ। सूचना पर कलेक्टर और एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रेवलर में सवार भी लोग आंधप्रदेश के बताए जा रहे हैं। जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वापस घर लौटने के दौरान जबलपुर में उनकी ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई।