दिल्ली । बाहरी दिल्ली के नांगली विहार में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल का बच्चा सीवर में गिर गया है। उसके बचाव के NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमों ने मिलकर अभियान चलाया है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि हमें 9:45 बजे कॉल मिली। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया है।
4 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी वह खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया। बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं मिला है।
बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक सीवर में 4 साल के बच्चे के गिरने के बाद, वहां चल रहे बचाव अभियान की तस्वीरें सामने आई हैं। मौके पर SDM रजत मल्होत्रा भी मौजूद हैं।
लापता बच्चे के पिता खुर्शीद आलम ने बताया कि मेरे बेटे का नाम इमरान है। वह पार्क में खेलने आया था और शौच के लिए सीवर के पास गया। सीवर खुला हुआ था। वह उसमें गिर गया। बचाव अभियान चल रहा है।
7 घंटे से जिंदगी की तलाश,अब NDRF के हवाले रेस्क्यू ऑपरेशन!
दिल्ली पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के मुताबिक, गोताखोरों ने ऑपरेशन रोककर आगे की कार्रवाई NDRF को सौंपने की जानकारी दी है। NDRF की टीम भी मौके पर रेस्क्यू में जुटी बताई जा रही है। बच्चे की तलाश जारी है।


