टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिटनेस को देखकर काफी लोग प्रेरित होते हैं। टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा के युवा सितारों में से एक हैं, लेकिन फ्लॉप फिल्मों की एक सीरीज ने उनके करियर को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है और उनके पास कोई फिल्म नहीं बची है। बड़े मियां छोटे मियां के साथ टाइगर अब लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं।


