मेरठ। पश्चिमी यूपी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मई का महीना पिछले 44 वर्ष में सबसे गर्म आंका गया है। वहीं मौसम वैज्ञानिक तापमान 45 तक जाने की संभावना जता रहे हैं। पेड़ों बढ़ता कटान, प्रकृति से अंधाधुंध छेड़छाड़ और ग्लोबल वार्मिग का असर मौसम पर साफ दिख रहा है।


