नई दिल्ली। बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बिजली कंपनियों ने कमर कस ली है। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई है क्योंकि आने वाली गर्मियों में दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी दिल्ली के लगभग दो करोड़ निवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बिजली कंपनियों का अनुमान है कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ेगी और सभी रिकार्ड ध्वस्त करेगी।


