बलिया । बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित पशुपति बाबा स्थान के पास निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट के सामान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार टेंट कारोबारी रामकुमार पांडेय (42) और मजदूर निर्मल वर्मा (40) की मौत हो गई, जबकि अमर चौधरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आगे चल रहे दूसरे ट्रैक्टर पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।
बैरिया क्षेत्र के दोकटी थाना के बाबू के शिवपुर, लालगंज निवासी टेंट कारोबारी रामकुमार पांडेय अपने मजदूरों के साथ ससुराल में आयोजित तिलक समारोह में टेंट लगाने गए थे। वहां चार दिनों से टेंट लगाने का काम चल रहा था। रविवार की रात टेंट का सामान दो ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लादकर सभी घर लौट रहे थे। मुबारकपुर गांव के सामने पशुपति बाबा गुफा के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर पर सवार अकबर खान और छोटू पांडेय (15) ने लघुशंका के लिए वाहन रोक दिया। इसी दौरान पीछे से बिहार की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट के सामान से लदी दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें रामकुमार पांडेय और निर्मल वर्मा की मौत हो गई, जबकि अमर चौधरी घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और उपनिरीक्षक शंकर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि हाइवा डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी थी। मौके पर दो लोगों की मौत हुई है और एक घायल है। हाइवा चालक और खलासी को हिरासत में लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। रामकुमार के परिवार के कुछ सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलिया । बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित पशुपति बाबा स्थान के पास निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट के सामान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार टेंट कारोबारी रामकुमार पांडेय (42) और मजदूर निर्मल वर्मा (40) की मौत हो गई, जबकि अमर चौधरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आगे चल रहे दूसरे ट्रैक्टर पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।