महाराष्ट्र। के नागपुर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान मुनीश मडावी (34) और भूरा लक्ष्मण रज्जाक (25) के रूप में हुई है।
वे मध्य प्रदेश के सिवनी और मंडला के रहने वाले थे। जबकि दो घायल घनश्याम लोखंडे और सोहेल शेख अस्पताल में भर्ती हैं।
शादी समारोह में रिवॉल्वर लहराने पर भाजपा पदाधिकारी पर केस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बहन की शादी से पहले आयोजित एक समारोह में नाचते समय रिवॉल्वर लहराने के आरोप में भाजपा के एक पदाधिकारी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कल्याण में भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष और व्यवसायी चिंतामन लोखंडे और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।